चंदौली, अक्टूबर 1 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से गुरुवार को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में करीब 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और देश की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना रहा। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह की परीक्षाएं बेहद जरूरी हैं। इससे उनमें नैतिकता और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह भी पढ़ें- 250 छात्रों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा क्षेत्र के संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंगल विद्या मंदिर...