भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट छात्राओं को किया सम्मानित
सराईकेला, मई 22 -- राजनगर। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को गुरुवार को एसएस 2 हाईस्कूल राजनगर में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सफल छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के राजनगर प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में नैतिक शिक्षा, संस्कार, भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। परीक्षा में प्रीति महतो ने प्रथम, पूजा महतो ने द्वितीय और सुष्मिता महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और राजनगर प्रखंड का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष जिले में राजनगर प्रखंड के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिससे विद्यालय और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.