गिरडीह, मार्च 2 -- गावां, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार की इकाई युवा प्रकोष्ठ गावां ने उत्क्रमित हाई स्कूल हरिहरपुर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सभी अतिथियों का फूल माला बरसाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मेरिट में स्थान पानेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के परिचय उद्देश्य पर जिला आंदोलन समन्वयक अनिल कुमार ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य शिक्षा को शालीन बनाना विद्या का भूषण पहनाना है। स्कूली शिक्षा जहां स्वावलंबी बनाकर रोटी, कपड़ा और मकान जुटाती है वहीं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों का नैतिक उत्थान करती है। आयोजन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.