भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर बालूमाथ के विद्यालयों में संपर्क अभियान
लातेहार, सितम्बर 2 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आगामी 19 सितंबर को झारखंड प्रांत में आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर बालूमाथ के विभिन्न विद्यालयों में संपर्क अभियान चलाया गया। परीक्षा में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, कृष्णकांत गुप्ता, महानंद कुशवाहा एवं प्रेम शर्मा ने शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, बारियातू कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, एंजेल पब्लिक स्कूल, ओक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सहित अन्य संस्थानों के प्रबंधन एवं शिक्षकों को परीक्षा की जानकारी दी गई। जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा एवं बालूमाथ संयोजक कृष्णकांत गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.