घाटशिला, अप्रैल 9 -- चाकुलिया। चाकुलिया स्थित आनंद मार्ग विद्यालय में बुधवार को समारोह आयोजित किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो, गायत्री परिवार के संयोजक प्रसेन्नजीत मल्लिक, सचिव मानिक सरदार, राजेंद्र कुमार लोधा, मिठू मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे। समारोह में 89 सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अनुमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आनंद मार्ग विद्यालय की छात्रा तानिया कुमारी और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आनंद मार्ग विद्यालय के छात्र गोपी दुबे को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया। वहीं शेष प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.