रांची, फरवरी 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में संत माइकल 2 स्कूल, मुरी के विजेता छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट समझ के लिए स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में 14 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, नौ को रजत और नौ को कांस्य पदक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की सदस्य कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी एवं अनीता देवी उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्राचार्य सीएल प्रजापति ने कहा कि इस तरह की परीक्षा एक विशेष शैक्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का पुनर्जागरण करना है। यह परीक्षा विशेष रूप से विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता, इतिहास, धर्म और जीवन मूल्...