रांची, फरवरी 26 -- राहे, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में सर्वोदय स्कूल, राहे के छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट समझ के लिए सम्मानित किया गया। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को आठ स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक, प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से सुरेंद्रनाथ महतो, सुखराय सिंह मुंडा और विशेश्वर महतो मौजूद थे।।विद्यालय के प्राचार्य ज्ञान महतो ने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता, इतिहास, धर्म और जीवन मूल्यों से परिचित कराने के लिए आयोजित की जाती है। विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार ने अखिल विश्व गायत्री परिवार का आभार व्यक्त करते हुए विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्...