गिरडीह, मार्च 17 -- गावां, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंस प्रतिनिधि जयराम यादव ने की, जबकि संचालन प्रखंड संयोजक अयोध्या यादव ने किया। कार्यक्रम का आयोजन बाबूचंद यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुआ। इस दौरान मेरिट में स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए बाबूचंद यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक गुणों का विकास कर उन्ह...