लातेहार, मार्च 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ट्रस्टी लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, विशिष्ट अतिथि राजेश चंद्र पांडेय, शांता सिन्हा, लव कुमार तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों सहित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद ने पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि लाला प्रदीप नाथ शाहदेव ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों का विकास हो रहा है। वहीं ट्रस्टी राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ज्यादा से...