बेगुसराय, अप्रैल 7 -- गढ़पुरा। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्तीर्ण छात्रों के बीच पारितोषिक का वितरण मंगलवार को मध्य विद्यालय रजौड़ में किया गया। परीक्षा में शामिल 107 छात्र-छात्राओं में 11 छात्रों को पुरस्कार स्वरूप दीवार घड़ी, टोपी, पुस्तक, पानी की बोतल के साथ प्रशस्ति-पत्र दिया गया। परीक्षा के आयोजक मंडल सदस्य सुशील सिंघानिया ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वारा इस तरह की परीक्षा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी मिले। विद्यालय में बच्चों को शिक्षा तो मिल जाती है लेकिन उन्हें अपनी सभ्यता और संस्कृति का समुचित ज्ञान नहीं मिल पता है। मौके पर एचएम महेंद्र राम, शिक्षक आलोक कुमार, रणविजय कुमार उर्फ महेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.