लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय छात्रावासों में रह रहे विदेशी छात्रों ने भारत के लोकप्रिय त्यौहार होली को धूमधाम से मनाया। बीरबल साहनी और आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में विदेशी छात्रों ने एक दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल से रंगते हुए भारतीय परंपरा का जबरदस्त लुत्फ उठाया। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर वीके शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर विदेशी विद्यार्थियों को होली का महत्व व इतिहास बताया। कहा कि होली का पर्व भारत की सबसे लोकप्रिय और रंगीन परंपराओं में से एक है। यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता को समझने का बेहतरीन अवसर है। संचालन चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह, प्रोवोस्ट डॉ. मनीषा शुक्ला ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.