बक्सर, जनवरी 15 -- बक्सर। भारतीय संस्कृति की विरासत मकर संक्रांति है। यह सभी को एक साथ जोड़ता है। इसे अलग-अलग प्रदेशों में भिन्न-भिन्न रूपों में मनाया जाता है। परंतु इसकी सार्थकता एक है। उक्त बातें मकर संक्रांति पर आयोजित भोज के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दही चुड़ा के बहाने सभी लोग अपना बेशकीमती समय निकालते है। एक दूसरे से मिलकर उनकी भावनाओं और दु:ख दर्द को समझते है। यह परांपरा अनादि काल से चली आ रही है। इसकी महत्ता लगातार बढ़ते जा रही है। इस अवसर भाजपा से जुड़े वरीय कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.