बुलंदशहर, मार्च 1 -- गंगानगर स्थित जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने तथा संचालन जयप्रकाश शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों एवं महाकाल आरती की भव्य प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे परिसर में उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार दिखाई दिया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जो प्रेम, भाईचारे और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक ऊर्जा और विकास का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.