रांची, जून 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली के सभागार में शनिवार को 14 विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना था। मंत्री संजय सेठ ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसे जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि व्यक्ति को मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है। समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संतुलित जीवनशैली को अपनाना आज की महती आवश्यकता है। विद्यालय के प्राचार्य वी शरण ने कहा कि यह सत्र विद्यार्थियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.