बिजनौर, फरवरी 24 -- गायत्री शक्तिपीठ राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज बाई के निर्देशन मे आयोजित किया। गया। जिसकी थीम "स्वयं ओर समाज के लिए योग" रहा। सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ तातारपुर लालू में राष्ट्रीय योजना छात्रा इकाई शिविर में कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रार्थना के साथ की गई। शिविर के पहले सत्र में स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने "चना गुड खाएंगे, एनीमिया दूर भगाएंगे","करो योग, रहो निरोग" 'सबसे जरूरी एक काम, योग करे नित सुबह-शाम" आदि नारे लगाते हुए आस-पास की कॉलोनियों मे जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा योग की महत्ता को बताया। शिविर के दूसरे सत्र मे विनोद चौहान ने बताया कि योग एक परिवर्तनकारी अभ्यास है स्वयंसेविकाओं ...