हरिद्वार, मार्च 23 -- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बहादराबाद में पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने समाज को एकजुटता का संदेश दिया। मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हुए भव्य कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि आरएसएस का शताब्दी वर्ष भारतीय संस्कृति के संरक्षण को समर्पित है। इस साल का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग तक संघ के विचार और कार्यपद्धति को पहुंचाना है। स्वयंसेवक शाखाओं के जरिये रोज समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन और संचालन खंड कार्यवाह आदित्य कुमार एवं मुख्य शिक्षक गौरव ने किया। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक ललित, खंड संपर्क प्रमुख पुष्पेंद्र, खंड सेवा प्रमुख रजनीश कुमार, जिला संपर्क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.