दरभंगा, जून 20 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहर के बलभद्रपुर स्थित पचाढ़ी छावनी में शुक्रवार को महंत रामउदित दास मौनी बाबा के सानिध्य में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- शहर में 61 बरुआ का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कारकार्यक्रम में उपस्थित अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे व बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा थे। श्री चौबे ने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार भारतीय सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है। यह व्यक्ति को ज्ञान, अनुशासन और जीवन मूल्यों से जोड़ता है। ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं...