रांची, जून 21 -- अनगड़ा। विद्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अनगड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रशिक्षु नर्सों और कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर कॉलेज की निदेशक और मुख्य अतिथि विद्या सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति का अमूल्य धरोहर योग है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की भारतीय परंपरा है, जो शरीर और मन दोनों को संतुलित कर स्वस्थ जीवन की दिशा देती है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर प्रशिक्षकों ने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले श...