आजमगढ़, मई 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। गो माता, मां गंगा और सनातन धर्म की रक्षा हेतु जनजागरण का संदेश लेकर निकली जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की संकल्प यात्रा का रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचने पर साधु-संत, धर्म प्रेमी एवं क्षेत्र के नागरिकों ने यात्रा में शामिल हुए और शंकराचार्य का पुष्प वर्षा के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- छिबरामऊ में तीन जून को पहुंचेगी गविष्ठि गौ रक्षा यात्रास्वागत समारोह दीदारगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार के चौराहा पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की संकल्प यात्रा का भब्य स्वागत किया गया। लोगों ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। लोगों के गौ माता की जय,हर हर महादेव ,सनातन धर्मं अमर रहे के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अपने संबोधन...