भारतीय संस्कृति और कला का जीवंत प्रतीक है रंगोली : प्रो. जनार्दन
बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में संचालित पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाकर लोगों का मन माह लिया। प्रतियोगिता में एक बार फिर से सुरेंद्र यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कला का लोहा मनवाया। क्लब प्रभारी प्रो. रेखा विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रंगों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न कलात्मक आकृतियां प्रस्तुत कीं। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.