भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा पर दिया जोर
गोरखपुर, मई 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग एवं बालिका शिक्षा कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचंद्र ने विद्या भारती की संकल्पना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री मनोहर, उमाशंकर, निधि द्विवेदी, डॉ. शैलेश सिंह, डॉ. नीना अस्थाना, राम सिंह व डॉ. राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या रश्मि श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचकोशीय विकास, भारतीय परंपराएं, सेवा बस्ती भ्रमण, पीपीटी निर्माण, खेलकूद व प्रेरणादायी वीडियो प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.