सिमडेगा, मार्च 1 -- बानो, प्रतिनिधि। आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में आदिवासी जागरूकता महा अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन का उद्देश्य आदिवासी समाज को उनकी पहचान, संवैधानिक अधिकारों और ग्राम सभा की शक्तियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के मुखिया, पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ग्लैडसन डुंगडुंग ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान में आदिवासियों को विशेष अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिनका सही उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिका और पेशा कानून के तहत मिले अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा को मजबूत बनाकर ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा संभव है। मुख्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.