हजारीबाग, अप्रैल 14 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न से सम्मानित डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई । इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि दलितों के उद्धारक भारतीय संविधान के निर्माताओं मे से प्रमुख डाॅ.भीमराव आम्बेडकर ने समाज सुधार और समाज के संगठन के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया था । उन्होंने स्वाधीन भारत के विकास को लेकर मार्गदर्शक सिद्धांत संविधान में प्रस्तुत कर अपना देशप्रेम व्यक्त किया । यह भी पढ़ें- जयंती पर आंबेडकर को किया गया नमन मरणोपरांत 1990 में इनहें भारत रत्न से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में प्रदेश उप...