उरई, जनवरी 27 -- उरई। नटराज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कालपी रोड स्थित राजमंगलम रिसॉर्ट में रंगारंग कार्यक्रम हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमान सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक राहुल शुक्ला,भूपेंद्र सिंह सेंगर, प्रधानाचार्य सोनी सिंह सेंगर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया।इस अवसर पर पीजी कक्षा के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिधान में आकर्षक फैशन शो प्रस्तुत किया। नर्सरी के बच्चों ने मेरे पापा गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। एलकेजी के बच्चों ने आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं धरती हिंदुस्तान की, यूकेजी के बच्चों ने ऐसा देश है मेरा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सोनी सिंह सेंगर ने बच्चों को भारतीय संविधान के इतिहास की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.