प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में 'डायनामिक नेचर ऑफ इंडियन फेडरल स्ट्रक्चर' विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. मोहम्मद शाहिद रहे। प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष ने भी अनुभव साझा किए। प्रो. शाहिद ने भारतीय संघ के संवैधानिक स्वरूप, विश्व के अन्य संघीय ढांचों और भारत में बदलते संघीय स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रो. नीलिमा मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...