मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। भारतीय शूटिंग बॉल टीम ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज में नेपाल को 5-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया है। यह ऐतिहासिक जीत काठमांडू में 7 से 9 अप्रैल तक चली द्विपक्षीय श्रृंखला में दर्ज की गई। इस जीत में मैनपुरी के खिलाड़ी अमर यादव और सौरभ कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शनिवार को श्रीजी करुणा सागर इंटर कॉलेज मैनपुरी में दोनों ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक गौरव पांडेय ने खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी केवल खेल के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के सशक्त प्रतीक हैं। उनकी सफलता विद्यालय और जनपद के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। नेपाल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.