रांची, अप्रैल 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत के 57वें स्थापना दिवस पर आरटीसी बीएड कॉलेज में मंगलवार को आधुनिक परिपेक्ष्य में भारतीय शिक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहू ने भारतीय शिक्षण मंडल के उदय पर चर्चा की। उन्होंने कहा, शिक्षा का सही उद्देश्य चरित्र निर्माण एवं नैतिक जीवन मूल्य स्थापित करना है। प्रांत अध्यक्ष डॉ रणजीत मिश्रा के अलावा प्राचार्या डॉ रिचा पद्मा ने भी विचार रखे। इससे पहले इसका शुभारंभ भारतीय शिक्षण मंडल के डॉ सुबोध कुमार व डॉ ममता कुमारी ने किया। मौके पर डॉ एनके मिश्रा, डॉ ओम प्रकाश महतो, रामरत्न बड़ाईक समेत काफी संख्या में शिक्षाविद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.