मथुरा, जनवरी 24 -- भारतीय शिक्षण मंडल (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शैक्षणिक आयाम) की वसंत पंचमी के अवसर पर अलीगढ़ स्थित एक रिसोर्ट में प्रांतीय बैठक हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। इसमें मथुरा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. अनुज पाराशर ने अपने संबोधन में शिक्षा व्यवस्था में भारतीय मूल्यों के समावेश पर बल देते हुए संगठन की आगामी योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार की जानकारी दी। इसमें क्षेत्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में अलीगढ़ एवं मथुरा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें वरदान दीक्षित को मथुरा जिला संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन डॉ. अमित रावत (युवा आयाम प्रमुख), डॉ. अनुज पाराशर (क्षेत्रीय प्रमुख), पूनम सिंह (बृज प्रान्त अध्यक्ष) एवं निर्मला दीक्ष...