भारतीय शिक्षण मंडल का दो दिवसीय परिचायक वर्ग संपन्न
हल्द्वानी, जून 1 -- हल्द्वानी। भारतीय शिक्षण मंडल उत्तराखंड ने 30 और 31 मई को पीपीजे सरस्वती विहार, ज्योलीकोट में दो दिवसीय परिचायक वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 37 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भारतीय शिक्षण मंडल की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं संगठनात्मक गतिविधियों से परिचित कराना था। वर्ग का शुभारंभ डॉ. तरुण कुमार सक्सेना ने भारतीयता आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए किया। मुख्य वक्ता डॉ. बी.एस. बिष्ट, अखिल भारतीय युवा प्रमुख डॉ. अमित रावत, प्रो. सुमित्रा कुकरेती ने भी अपने विचार रखे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह भी पढ़ें- 'स्वामी विवेकानंद के विचारों से सशक्त बनेगा राष्ट्र' यह भी पढ़ें- एक नजर यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद के विचारों से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.