गंगापार, मार्च 14 -- संस्था हुडसा द्वारा संचालित समदरिया स्कूल दादूपुर में शनिवार को "पद्मश्री डॉ. सोमा घोष कल्चरल सेंटर" का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष द्वारा दीप प्रज्वलन और वाद्य यंत्रों की विधिवत पूजा के साथ हुआ l डॉ. घोष ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारी प्राचीन धरोहर है और इसे नई पीढ़ी तक पहुचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समदरिया स्कूल द्वारा स्थापित इस सांस्कृतिक केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में संगीत के प्रति रुचि और आत्मविश्वास दोनों का विकास होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व कुलपति बीएचयू प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला और संस्कृति का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगीत और संस्कृति बच्चों के व्यक्तित्व को संवेदनशील और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.