भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने निकाली नशामुक्ति रैली
हरदोई, जून 8 -- हरदोई। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में नशामुक्त सद्भावना यात्रा, आमसभा और विशाल नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश को पूर्ण रूप से नशामुक्त प्रदेश घोषित करने और इसके लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.