हरदोई, जून 6 -- हरदोई। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 14वें स्थापना दिवस पर 7 जून को हरदोई में नशामुक्त सद्भावना यात्रा, आमसभा और विशाल नशामुक्त रैली का आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाने की मांग भी उठाई है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चन्द्र मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शाम 5 बजे गांधी भवन प्रांगण में आमसभा आयोजित होगी। इसके बाद नशामुक्ति के संदेश के साथ विशाल रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...