नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के भारत मंडपम में पहली बार आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव में देशभर के व्यापारी जुटेंगे। व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एक से चार मई तक होने वाले इस महोत्सव को लेकर कैट के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और उन्हें आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीयूष गोयल ने कहा कि यह महोत्सव भारत के व्यापार एवं उद्योग तथा सेवाओं की क्षमता और सामर्थ्य दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। उन्होंने इसको सफल बनाने के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि चार दिवसीय इस महोत्सव में देशभर के लगभग 2200 स्टालों पर भारतीय उत्पादों तथा विभिन्न सेवाओं...