हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस। भारतीय वैश्य महासभा द्वारा हाथरस जिले में संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया को लेकर एक बैठक का आयोजन अपना घर आश्रम में इंजीनियर ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉक्टर संजीव कुमार वार्ष्णेय,विनोद कुमार मित्तल रहे। संगठन का विस्तार करते हुए सुरेश अग्रवाल को जिला प्रभारी, राहुल गुप्ता को जिला सह प्रभारी, तरुण पंकज को शहर प्रभारी एवं योगेश वार्ष्णेय को शहर सह प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही जिला, शहर, ब्लॉक एवं वार्ड स्तर तक संगठन गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था वैश्य समाज और व्यापार...