नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय विद्यापीठ के सभागार में महिला शक्ति अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा, कानून, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वालीं 125 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पिंक पावर फैशन शो भी आयोजित हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एतसा मिश्रा ने दुर्गा स्तुति और रुतवी भाटी ने हरियाणवी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मांगेराम चौहान और नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा मौजूद रहे। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.