भारतीय वायु सेना में प्रशिक्षण पूरा कर ज्योति ने बढ़ाया जिले का मान
कोडरमा, अगस्त 12 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में चयनित डोमचांच की ज्योति खटिक ने आठ माह का प्रशिक्षण पूरा कर जिले का नाम रोशन की है। ज्योति ने प्रारंभिक शिक्षा संत पॉल पब्लिक स्कूल, डोमचांच से की। इसके बाद उसने इंटरमीडिएट की पढ़ाई इंटर कॉलेज, डोमचांच तथा स्नातक की शिक्षा संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग से पूरी की। ज्योति की उपलब्धि पर संत पॉल पब्लिक स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ज्योति की सफलता विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में देशप्रेम, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.