रांची, अप्रैल 22 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज स्थित मल्टीपरपस हॉल में बुधवार को भारतीय वायु सेना की टीम ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में वायु सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने छात्रों को वायु सेना में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा सेवा के अलग-अलग पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना सम्मानजनक सेवा के साथ उज्ज्वल भविष्य का बेहतर माध्यम है। साथ ही अनुशासन, साहस और देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने देश की सुरक्षा में भारतीय वायु सेना की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.