भारतीय वन सेवा में चयन होने पर अमन आयुष्कर को किया सम्मानित
साहिबगंज, मई 13 -- साहिबगंज। कौशल्या ज्योति ट्रस्ट व श्री परशुराम अखाड़ा के सौजन्य से बुधवार को स्थानीय एनआरपी सेंटर सभागार में भारतीय वन सेवा में सफलता प्राप्त करने वाले अमन आयुष्कर का सम्मान कार्यक्रम हुआ। उन्होंने भारतीय वन सेवा में 27 वां स्थान हासिल किया है। मौके पर अमन को अंग वस्त्र, मोमेंटो व भागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया गया। अमन ने बताया कि बीटेक के बाद उसने गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ बहुत काम किया । उसके कर्तव्यनिष्ट कार्य के लिए गैलंट्री पुरस्कार भी मिला। लेकिन उसके मन में सदैव इच्छा थी कि वह समाज के साथ मिलकर काम करें।
पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पर्यावरण वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है। इसलिए इस क्षेत्र में काम करने का अपार अवसर है। उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी ,निष्ठा ,समय का उपयोग करना सफलता का मूल मंत्र है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.