भारतीय वन सेवा के विवेकानंद का डीएवी ललपनिया में सम्मान
बोकारो, मई 21 -- डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में विद्यालय के पूर्व छात्र कुमार विवेकानंद का स्वागत किया गया। विवेकानंद भारतीय संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक प्राप्त करने के बाद अपने विद्यालय पहुंचे थे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कई वर्षों बाद अपने विद्यालय लौटे कुमार विवेकानंद भावुक नजर आए। उन्होंने प्राचार्य एवं शिक्षकों से मुलाकात कर अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक नींव, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मिले संस्कारों को दिया। प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं उनके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान कुमार विवेकानंद विद्यालय के विभिन्न कक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.