पटना, मई 9 -- विश्व संवाद केन्द्र पटना के बैनर तले शनिवार को पटना म्यूजियम बुद्ध मार्ग में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद स्मृति कार्यक्रम और पत्रकार सम्मान समारोह हुआ। मौके पर भारतीय लोकतंत्र की आंतरिक शक्ति पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्म भूषण रामबहादुर राय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने की। सचिव डॉ. संजीव चौरसिया और अध्यक्ष नवल किशोर सिंह मौके पर मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि भारतीय परंपरा में देवर्षि नारद को प्रथम संचारक और आदर्श पत्रकार का दर्जा प्राप्त है, जिन्होंने सत्य, लोकहित और सार्थक संवाद के माध्यम से समाज को दिशा दी। यह भी पढ़ें- भारतीय लोकतंत्र की आंतरिक शक्ति पर संगोष्ठि आयोजित इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विश्व संवाद क...