भारतीय रेलसेवा में चयनित हुए अमन
लखीमपुरखीरी, जून 10 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र अमन गुप्ता ने एसएससी (सीजीएल) एवं भारतीय रेलवे की स्टेशन मास्टर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य राज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि अमन गुप्ता पुत्र रामचन्द्र गुप्ता वार्ड संख्या 22 के निवासी हैं और वर्ष 2019 इंटरमीडिएट बैच के छात्र रहे हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. आदित्य कुमार पुरवार, उपाध्यक्ष राम दयाल वर्मा, कोषाध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा और सह-प्रबंधक बृजेश राठी ने अमन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.