भारतीय रेलवे में 29,608 पद सरेंडर करने के फैसले पर भड़के रेलकर्मी, जमालपुर कारखाना गेट पर गरजा कर्मचारी संघ
मुंगेर, मई 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।भारतीय रेलवे में वर्ष 2026-27 के दौरान 29,608 पदों को सरेंडर करने संबंधी रेलवे बोर्ड के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को जमालपुर रेल कारखाना में कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे विरोध सप्ताह के तहत पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, जमालपुर द्वारा कारखाना गेट संख्या-1 के समक्ष एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने शामिल होकर रेलवे बोर्ड के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष विजय चौरसिया, विशिष्ट अतिथि अंबिका प्रसाद तथा भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष भानु पाठक थे। भानु प्रताप पाठक ने कहा कि कर्मचारी हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.