चक्रधरपुर, जनवरी 10 -- चक्रधरपुर।सामाजिक सरोकार और मानवीय दायित्व की भावना के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उपजिला शाखा चक्रधरपुर द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत स्थित बिरहोर बहुल छोटे गांव कंडेयांग में एक व्यापक राहत एवं जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उपजिला शाखा चक्रधरपुर के चेयरमैन-सह-अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट श्रुति राजलक्ष्मी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर के दौरान रेड क्रॉस की टीम ने गांव पहुंचकर ज़रूरतमंद बिरहोर परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया। साथ ही, दुर्गम वन क्षेत्र एवं ठंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ब्रेड एवं बिस्कुट जैसी खाद्य सामग्री भी वितरित की गई, जिससे विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को तात्कालिक राहत मिल सके।गांव भ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.