चंदौली, नवम्बर 19 -- चंदौली। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती बुधवार को कांग्रेसजनों ने मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय पर धूमधाम से हषोल्लास पूर्वक मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति में सुचिता एवं शक्ति की प्रतीक थी। अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता एवं लोकप्रियता के चरमोत्कर्ष पर विराजमान थी। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने देश की आंतरिक और वाह्य स्थिति को आश्चर्यजनक रूप से सुदृढ़ किया। वह राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहीं। विरोधी विचार रखने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.