भारतीय रक्षा प्रदर्शनी में जीआईएल के स्वदेशी पैराशूट आकर्षण का केंद्र
कानपुर, मई 30 -- कानपुर। ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल), कानपुर ने मेघालय के उमरोई (शिलांग) में आयोजित भारतीय रक्षा उद्योग उपकरण प्रदर्शनी में अपने स्वदेशी रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शनी 'अभ्यास प्रगति- 2026' के तहत आयोजित की जा रही है। जीआईएल ने सुखोई-30 पायलट और ब्रेक पैराशूट, हैवी ड्रॉप पैराशूट, एमसीपीएस और मल्टी-पर्पज पोंचो बिवौएक समेत कई उत्पाद प्रदर्शित किए, जिन्हें विदेशी रक्षा प्रतिनिधियों ने सराहा। उद्घाटन भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने किया। जीआईएल की ओर से अपर महाप्रबंधक अनुराग यादव और प्रबंधक प्रवीण चंद्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रगति सैन्य अभ्यास में स्वदेशी हथियारों का दमखम यह भी पढ़ें- खेल : मंडाविया राष्ट्रीय खेलों की तैयारी से संतुष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.