नई दिल्ली, फरवरी 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक दौरे से पहले इजरायल भारतीय रंगों में रंग गया है। बुधवार से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक दौरे से पहले इजरायली संसद नेसेट तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है। PM मोदी दो दिन के इज़राइल दौरे पर होंगे, जहां वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करने के साथ साथ इजरायली संसद को भी संबोधित करेंगें। इससे पहले इजरायली संसद के स्पीकर आमिर ओहाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेसेट की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के सम्मान में नेसेट को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान देने के लिए, आज रात नेसेट भारतीय झंडे के रंगों में रोशन है।" In tribute to Prime Minister @narendramodi, the Knesset is illuminated tonight in the colors o...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.