पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान ने विशेष योग साधना का आयोजन पूर्णिया कॉलेज केन्द्र परिसर में किया गया। इस पुनीत अवसर पर ग्वालियर से आए भारतीय योग संस्थान ग्वालियर के जिला प्रधान सुशील कुमार गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी नीलिमा गुप्ता द्वारा योग के महत्व एवं उद्गम पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उससे होने वाले लाभ पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव मां पार्वती को योग का ज्ञान दिया। वहीं से मानव कल्याण के लिए ऋषि मुनियों ने कई ग्रंथों की रचना की। लंबे गहरे स्वास के ॐ ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ योग मुद्रा, ताड़ासन, अश्वत्थ आसन, सूर्य नमस्कार,धनुरासन, नौकासन, सिंहगर्जना आसन करवाया गया। उसके बाद ग्वालियर से आयी नीलिमा गुप्ता ने कुंडली जागरण के मह्त्व पर प्रकाश डालते हुए ध्यान, शान्ति पाठ करा...