भारतीय योग संस्थान ने 60वें वर्ष पर आयोजित किया योग शिविर
शामली, अक्टूबर 2 -- शामली। भारतीय योग संस्थान जिला शामली के तत्वावधान में श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम परिसर में 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में योग शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने किया। संगठन मंत्री अशोक गोयल के संचालन में साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। अमरीश कौशिक और अंजू संगल ने सूक्ष्म क्रियाएं, पद्मासन, ओम ध्वनि, प्राणायाम और ताड़ासन कराया। शिमला पांचाल ने आद्रा चक्रासन, पूनम खत्री ने सरस्वती वंदना, निशा संगल ने वक्रासन, इंदु जैन ने वज्रासन व उष्ट्रासन, अंशु गर्ग ने शशांकासन और कृष्णपाल ने हास्य योग कराया। सुषमा मित्तल ने सर्पासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- भारतीय योग संस्थान का 60वां योग दिवस मनाया इसके अलावा मुक्तासन, शवासन, भ्रामरी प्राणायाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.