भारतीय योग संस्थान की बैठक में 60वां स्थापना दिवस मनाने का निर्णय
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरनगर। शनिवार को भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में चौ. छोटूराम इंटर कॉलेज के योग साधना केंद्र पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को संस्थान का 60वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसी केंद्र पर मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र प्रमुख ज्योति वर्मा द्वारा ओम ध्वनि से की गई। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने संस्थान के 60 वर्षों के निशुल्क योग सेवा इतिहास पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग से शरीर को लचीला और स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इस दौरान यज्ञदत्त आर्य और आचार्य रामकिशन सुमन ने विभिन्न योगासन व सुंदर भजन प्रस्तुत किए। बैठक में यज्ञदत्त आर्य को जिला महामंत्री तथा रविंद्र बालियान को जिला संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में सुमन, हेमा, मुन्नी, धर्मवीर और जयप्रकाश राण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.