मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर। भारतीय योग संस्थान की जिला इकाई की ओर से सोमवार को जुब्बा साहनी पार्क में होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें एक दूसरे को चंदन और गुलाल लगाकर होली खेली गई। सभी सदस्यों ने गीत और नृत्य के साथ अवसर का आनंद उठाया। समारोह में मिलन जी, डीके दास, ज्ञान प्रकाश, राजकुमार, मिंटू, बसंत, अनिल कुमार, रामाधार लाल, उपेन्द्र पांडेय, अमोद, योगेन्द्र, नीता, संध्या, सुनीता, उषा व रश्मि गुप्ता समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...